#Hindi Quote
More Quotes
पहचान के ज़रिये मिला काम बहुत कम समय के लिए ही टिक पाता है, लेकिन काम से मिली पहचान ज़िन्दगी भर क़ायम रहती है।
हद से ज्यादा खुशी और हद से ज्यादा गम, कभी किसी को मत बताओ क्योंकि ज़िन्दगी में लोग हद से ज्यादा खुशी पर नजर और हद से ज्यादा गम पर नमक जरूर लगाते है।
तीन_शब्दों में मैंने #ज़िन्दगी में जो कुछ भी सीखा है उसका_सार दे सकता हूँ #ज़िन्दगी चलती जाएगी !
जितना_मैंने सोचा था ज़िन्दगी उससे कहीं_छोटी है !
परिस्थितियां हमारे लिए समस्या नही बनती, समस्या तो तब बनती है जब हमें परिस्थितियों से निपटना नही आता।
अपनी पीड़ा के लिए संसार को दोष मत दो, अपने मन को समझाओ तुम्हारे मन का परिवर्तन ही तुम्हारे दुखो का अंत है।
मुस्कुरा कर देखो ज़िन्दगी जीने का मजा भी आएगा और मंजिल भी मिल जाएगी।
ज़िन्दगी पल-पल ढलती है, जैसे रेत मुठ्ठी से फिसलती है कुछ खोकर पछताना क्यों, ज़िंदगी जैसी भी है बस एक ही बार मिलती है
ज़िन्दगी बदलने के लिए लड़ना पड़ता हैं, और आसान करने के लिए समझना पड़ता हैं…
ज़िन्दगी की कठनाइयों से भाग जाना आसान होता है, जिंदगी में हर पहलू इम्तेहान होता है, डरने वालो को नही मिलता कुछ ज़िन्दगी में, लड़ने वालों के कदमो में जहांन होता है