#Quote
More Quotes
जोत(फसल) का नियम है कि जितना आप बोते हैं उससे ज्यादा काटिये। एक कर्म बोइये और आप एक आदत हासिल कर लेंगे। एक आदत बोइये और आप एक चरित्र ढाल लेंगे। एक चरित्र उपजाइये और आप एक भाग्य का निर्माण कर लेंगे - जेम्स एलन
भाग्य केवल संयोग का मामला नहीं है। यह तो अवसर का मामला है। यह कोई ऐसी चीज़ नहीं जिसका इंतज़ार किया जाये, यह तो हासिल की जाने वाली चीज़ है - विलियम जेंनिंग्स ब्रयान
मेहनत सीढ़ियों की तरह होती है और भाग्य लिफ्ट की तरह लिफ्ट तो किसी भी समय बंद हो सकती है पर सीढ़िया हमेशा ऊंचाई की ओर ही ले जाती हैं!
केवल सुख और दुःख के जरिये ही कोई व्यक्ति खुद के और अपने नसीब के बारे में जान पाता है। वे सीखते है कि क्या करना है और क्या नहीं - जोहान वोल्फगांग वों गेटे
आपके निर्णय के क्षणों में ही आपकी नियति का स्वरुप निर्धारित होता है - टोनी रॉबिन्स
मेरा विश्वास है कि आप अपने भाग्य को नियंत्रित कर सकते हैं, अर्थात आप वह बन सकते हैं जो आप बनना चाहते हैं। आप रूक भी सकते हैं और कहे ‘नहीं, मै इसे नहीं करूँगा, मै अब और उसके तरीके से व्यवहार नहीं करूँगा। मै अकेला हूँ और मै अपने चारों तरफ लोगों को चाहता हूँ, हो सकता है मुझे अपने व्यवहार के तरीके बदलने पड़ें,’ और तब आप इसे कर लेते हैं - लियो बुस्काग्लिया
आदमी को खुद को वैसा बनाने को कहा जाता है जैसा कि उसे अपनी किस्मत को पूरा करने के लिए होने की कल्पना की जाती है - पॉल टिलिच
प्रेम ही हमारा सच्चा भाग्य है। हम केवल खुद से ही जीवन का अर्थ नहीं पाते – हम इसे दूसरों के साथ पाते हैं - थॉमस मेर्तों
हमारी समस्याएँ मनुष्यकृत हैं, इसलिए वे आदमी से ठीक की जा सकती हैं। और आदमी उतना बड़ा हो सकता है जितना वह चाहता है। मनुष्य की नियति की कोई भी समस्या मनुष्यों से बढ़कर नहीं हो सकती - जॉन ऍफ़ कैनेडी
भाग्य लेकर आना और कर्म लेकर जाना, इसी का नाम जीवन है