#Quote
More Quotes
जीवन मिलना भाग्य की बात है मृत्यु होना समय की बात है पर मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहना ये कर्मों की बात है !
भरोसा रखें, हम कहीं किसी का अच्छा कर रहे होते हैं, तब हमारे लिए भी कहीं कुछ अच्छा हो रहा होता है !
अगर आपने सफर शुरू कर ही दिया है तो बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि वापस आने में जितनी दूरी तय होगी क्या पता मंजिल उससे भी पास हो
बुरा वक्त भी गुज़र ही जाता है, बस 'रब' को हमारा 'सबर' आजमाना होता है !
ज़िंदगी जीने के लिए बहुत ही साहस की ज़रूरत होती है इसलिए यह सोचना बंद न करें की आपकी जिंदगी एक साहस कार्य है। आपके पास तब तक कोई सुरक्षा नहीं है जब तक आप बहादुरी से, रोमांचक ढंग से, कल्पनाशील रूप से नहीं जी सकते; जब तक आप क्षमता के बजाय चुनौती नहीं चुन सकते।
दिमाग में विचारों का ट्रैफिक जितना कम होगा जिंदगी का सफर उतना ही आसान होगा हमेशा जीवन में सकारात्मक सोचिए !
कभी भी जोखिम लेने से डरना नहीं चाहिए अगर आप सफल हो जाते हैं, तो दूसरों का नेतृत्व करते हैं। अगर असफल होते है, तो आप दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं !
खुश रहने का मतलब ये नहीं कि सब कुछ ठीक है इसका मतलब ये है कि आपने आपके दुखों से उपर उठकर जीना सीख लिया है
समस्याएं हमारे जीवन मे बिना किसी वजह के नहीं आती उनका आना इशारा है कि हमें अपने जीवन में कुछ बदलना है !
हौसले बुलंद कर रास्तों पर चल तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा बढ़ो अकेला काफिला खुद बन जाएगा !