#Quote
More Quotes
भरोसा भी बड़ी अजीब चीज है । खुद पर करो तो यह आपकी सबसे बड़ी ताकत है और दूसरों पर करो, तो यही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है ।
सभी खेल जो खेले जाने थे वे खेले गए और हम टूटी हुई नाव के साथ समुद्र में थे जब सुगंध हमारे हाथों को छूकर गुजर गई! सबको फूल देकर हम पत्थर बन गये।
अँधेरे में परछाईं भी अपना साथ छोड़ देती है।
मित्रता सबसे शुद्ध प्रेम है।
चिंता चिता समान है।
आपकी कमज़ोरियों में से ही आपकी ताकत आएगी
वह मासूम लगता है लेकिन वह जीना जानता है, गहरे दर्द में हंसना जानता है!
तरक्कियों की दौड़ में उसी का जोर चल गया, बना के रास्ता जो भीड़ से निकल गया।
प्रत्येक वस्तु निर्धारित है, उसका प्रारम्भ भी और अंत भी, उन बलों द्वारा जिन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। यह एक कीट के लिए भी निर्धारित है, और एक सितारे के लिए भी। मनुष्य हों या ब्रह्माण्डीय धूल, हम सभी एक सुर में दूर एक अद्रश्य मुरलीवाले की, रहस्यमयी धुन पर नाचते हैं - अल्बर्ट आइंस्टीन
जहाँ भी आज़ाद रूह की झलक पड़े समझना वह मेरा घर है।