#Quote
More Quotes
मेरा विश्वास है कि आप अपने भाग्य को नियंत्रित कर सकते हैं, अर्थात आप वह बन सकते हैं जो आप बनना चाहते हैं। आप रूक भी सकते हैं और कहे ‘नहीं, मै इसे नहीं करूँगा, मै अब और उसके तरीके से व्यवहार नहीं करूँगा। मै अकेला हूँ और मै अपने चारों तरफ लोगों को चाहता हूँ, हो सकता है मुझे अपने व्यवहार के तरीके बदलने पड़ें,’ और तब आप इसे कर लेते हैं - लियो बुस्काग्लिया
भाग्य लेकर आना और कर्म लेकर जाना, इसी का नाम जीवन है
मेहनत सीढ़ियों की तरह होती है और भाग्य लिफ्ट की तरह लिफ्ट तो किसी भी समय बंद हो सकती है पर सीढ़िया हमेशा ऊंचाई की ओर ही ले जाती हैं!
बहुत आगे देखना एक भूल है। एक समय में भाग्य की जंजीर की केवल एक कड़ी ही संभाली जा सकती है - विंस्टन चर्चिल
प्रेम ही हमारा सच्चा भाग्य है। हम केवल खुद से ही जीवन का अर्थ नहीं पाते – हम इसे दूसरों के साथ पाते हैं - थॉमस मेर्तों
किसी के पैरों में गिरकर प्रतिष्ठा पाने के बदले अपने पैरों पर चलकर कुछ बनने की ठान लो
अपने विचारों को सावधानीपूर्वक देखिये, क्योंकि वे आपके शब्द बन जाते हैं। अपने शब्दों पर ध्यान दीजिये और उन्हें व्यवस्थित कीजिये, क्योंकि वे आपके कर्म बन जाते हैं। अपने कर्मों पर विचार कीजिये और उनका निर्णय कीजिये, क्योंकि वे आपकी आदतें बन जाते हैं। अपनी आदतें कबूल कीजिये और उन्हें देखिये, क्योंकि वे आपके मूल्य बन जाती हैं। अपने मूल्यों को समझिये और उन्हें अपनाइए, क्योंकि वे आपका भाग्य बन जाते हैं - महात्मा गाँधी
भाई होने का सौभाग्य भी कुछ ही लोगों को मिलता है।
एक व्यक्ति प्रायः उस रास्ते पर अपनी किस्मत से मिलता है जिसे वह नज़रंदाज़ करने की कोशिश करता है - जीन डी ला फोंटेन
अपने सपने को सच करने के लिए आपको 24/7 मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। अपने सपने पर काम करने वाले हर घंटे को जितना संभव हो उतने अच्छे से अपना टारगेट पूरा करने के लिए आपको मेहनत करने की ज़रुरत है।