#Hindi Quote
More Quotes
घमंड की सबसे खास बात ये है कि वो आपको कभी इस बात का एहसास नहीं होने देता कि वास्तव में आप गलत हैं!
अजीब फितरत है लोगों की, अपनी गलती पर वकील बनते हैं और दूसरे की गलती पर जज बनते हैं!
आपके माता-पिता के सिवा ऐसा कोई नहीं है, जो आपको खुद से ज्यादा सफल देखना चाहता है!
ये जिंदगी है जनाब, यहाँ बादाम से उतनी अक्ल नहीं आती, जितनी धोखा खाने से आती है!
किसी के बुरे वक्त में उसका हाथ पकड़ो, सहारा दो और उसे हिम्मत दो, क्यूंकि बुरा वक्त तो थोड़े समय में चला जाएगा, लेकिन वह आपको दुआ जिंदगी भर देता रहेगा।
ज़िन्दगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन मंजिल वही पाता है जो ठहरता नहीं।
चुनौतियों से डरना नहीं, बल्कि उनका सामना करना सीखो, आसान व समतल सड़कें कभी भी किसी को अच्छा ड्राइवर नहीं बनातीं।
रिश्ते बरकरार रखने की सिर्फ एक ही शर्त है, किसी की कमियां नहीं, अच्छाइयां देखें!
जो व्यक्ति हर वक्त दुख का रोना रोता है, उसके द्वार पर खड़ा सुख बाहर से ही लौट जाता है।
अपनी खुशहाल जिंदगी के लिए कुछ भी छोड़ देना, लेकिन किसी के लिए अपनी खुशहाल जिंदगी को ना छोड़ना!