#Hindi Quote
More Quotes
ऐ रब मेरी दुआओं का इतना तो असर रहे, मेरे भाई के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे.
अजीब फितरत है लोगों की, अपनी गलती पर वकील बनते हैं और दूसरे की गलती पर जज बनते हैं!
अगर किसी परिस्थिती के लिए आपके पास सही शब्द नहीं हैं, तो सिर्फ मुस्कुरा दीजिये। शब्द उलझा सकते हैं, पर मुस्कराहट हमेशा काम कर जाती है।
सांप घर पर दिखाई दे तो लोग डंडों से मारते हैं, और यदि साँप शिव लिंग पर दिखाई दे तो दूध पिलाते हैं, लोग सम्मान आप का नहीं, आप के स्थान और स्थिति का करते हैं।
बाहर की चुनौतियों की वजह से नहीं, अपने अंदर की कमजोरियों की वजह से हारता है इंसान!
सच्ची बात को जान लेने का नाम ज्ञान है, जो अपनी मेहनत से कुछ कर दिखाएं वही महान है।
किसी के बुरे वक्त में उसका हाथ पकड़ो, सहारा दो और उसे हिम्मत दो, क्यूंकि बुरा वक्त तो थोड़े समय में चला जाएगा, लेकिन वह आपको दुआ जिंदगी भर देता रहेगा।
विद्यार्थी के लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, हारता वही है जो दिल से लड़ा नहीं होता।
ज़िन्दगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन मंजिल वही पाता है जो ठहरता नहीं।
ये जिंदगी है जनाब, यहाँ बादाम से उतनी अक्ल नहीं आती, जितनी धोखा खाने से आती है!