#Hindi Quote
More Quotes
भाग्य उनका साथ देता है जो कठिन परिस्थितयो का सामना करके भी अपने लक्ष्य के प्रति ढृढ रहते है।
प्रत्येक वस्तु निर्धारित है, उसका प्रारम्भ भी और अंत भी, उन बलों द्वारा जिन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। यह एक कीट के लिए भी निर्धारित है, और एक सितारे के लिए भी। मनुष्य हों या ब्रह्माण्डीय धूल, हम सभी एक सुर में दूर एक अद्रश्य मुरलीवाले की, रहस्यमयी धुन पर नाचते हैं - अल्बर्ट आइंस्टीन
आपके निर्णय के क्षणों में ही आपकी नियति का स्वरुप निर्धारित होता है - टोनी रॉबिन्स
अपने विचारों को सावधानीपूर्वक देखिये, क्योंकि वे आपके शब्द बन जाते हैं। अपने शब्दों पर ध्यान दीजिये और उन्हें व्यवस्थित कीजिये, क्योंकि वे आपके कर्म बन जाते हैं। अपने कर्मों पर विचार कीजिये और उनका निर्णय कीजिये, क्योंकि वे आपकी आदतें बन जाते हैं। अपनी आदतें कबूल कीजिये और उन्हें देखिये, क्योंकि वे आपके मूल्य बन जाती हैं। अपने मूल्यों को समझिये और उन्हें अपनाइए, क्योंकि वे आपका भाग्य बन जाते हैं - महात्मा गाँधी
बहुत आगे देखना एक भूल है। एक समय में भाग्य की जंजीर की केवल एक कड़ी ही संभाली जा सकती है - विंस्टन चर्चिल
किसी व्यक्ति का बड़ा भाग्य शासन करने में नहीं, बल्कि सेवा करने में है - अल्बर्ट आइंस्टीन
एक व्यक्ति प्रायः उस रास्ते पर अपनी किस्मत से मिलता है जिसे वह नज़रंदाज़ करने की कोशिश करता है - जीन डी ला फोंटेन
जीवन में समस्याओं का सामना करना अनिवार्य है, लेकिन उन्हें हल करना आपके अंदर की ताकत और सक्षमता का परिचय देता है
जीवन मिलना भाग्य की बात है मृत्यु होना समय की बात है पर मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहना ये कर्मों की बात है !
भाग्य तो आजकल सब बनाते है पर, अपना परिवार कोई कोई बना पाता है