#Hindi Quote
More Quotes
हमारी किस्मत को बनाना सितारों के बस की बात नहीं है, बल्कि हमारे ही हाथों में है - विलियम शेक्सपियर
केवल सुख और दुःख के जरिये ही कोई व्यक्ति खुद के और अपने नसीब के बारे में जान पाता है। वे सीखते है कि क्या करना है और क्या नहीं - जोहान वोल्फगांग वों गेटे
प्रेम ही हमारा सच्चा भाग्य है। हम केवल खुद से ही जीवन का अर्थ नहीं पाते – हम इसे दूसरों के साथ पाते हैं - थॉमस मेर्तों
भाग्य केवल संयोग का मामला नहीं है। यह तो अवसर का मामला है। यह कोई ऐसी चीज़ नहीं जिसका इंतज़ार किया जाये, यह तो हासिल की जाने वाली चीज़ है - विलियम जेंनिंग्स ब्रयान
भाग्य लेकर आना और कर्म लेकर जाना, इसी का नाम जीवन है
जीवन मिलना भाग्य की बात है मृत्यु होना समय की बात है पर मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहना ये कर्मों की बात है !
आपके निर्णय के क्षणों में ही आपकी नियति का स्वरुप निर्धारित होता है - टोनी रॉबिन्स
हम यह देखने में चूक जाते हैं कि हम अपनी किस्मत पर नियंत्रण कर सकते हैं; स्वयं वह कर सकते हैं जो कुछ भी संभव है; खुद को वह बना सकते हैं जो कुछ भी हम बनना चाहते हैं - स्वेट मार्डन
आपकी किस्मत उन चीज़ों को पूरा करती है जिन पर आपका ध्यान सबसे ज्यादा होता है। इसलिए अपना ध्यान उन चीज़ों पर ही लगाइए जो कि वास्तव में शानदार, सुन्दर, आनंदपूर्ण और ऊँचा उठाने वाली हों। हमारा जीवन हमेशा किसी न किसी चीज़ की ओर चलता ही रहता है - राल्फ मार्सटन
प्रत्येक वस्तु निर्धारित है, उसका प्रारम्भ भी और अंत भी, उन बलों द्वारा जिन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। यह एक कीट के लिए भी निर्धारित है, और एक सितारे के लिए भी। मनुष्य हों या ब्रह्माण्डीय धूल, हम सभी एक सुर में दूर एक अद्रश्य मुरलीवाले की, रहस्यमयी धुन पर नाचते हैं - अल्बर्ट आइंस्टीन