#Hindi Quote
More Quotes
चिकित्सा का उद्देश्य बीमारी को रोकना और जीवन को लम्बा करना है; चिकित्सक की आवश्यकता को समाप्त करना ही औषधि का आदर्श है। – विलियम जे. मेयो
मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है !
परेशानियां किसके सामने नहीं हैं, यदि जीवन में परेशानियां हैं तो इसका मतलब यह तो नहीं कि खुश रहना ही बंद कर दिया जाए।
जीवन के हर मोड़ पर कुछ न कुछ बाधाएं आती हैं। लेकिन अगर प्रेम है तो इन रुकावटों को भी पार कर लेंगे।
इस जीवन में आप खाली हाथ आते हैं और यहां जीवन जीने के लिए हर चीज कमानी पड़ती है।
जब हम एक जगह छोड़ते हैं तो हम अपने जीवन की कुछ यादें पीछे छोड़ देते हैं, हम चले जाते हैं, भले ही मन वहीं रहता हैं। और हममें ऐसी यादें होती हैं जिन्हें हम वहां वापस जाकर ही दोबारा पा सकते हैं।
जीवन में महानता का सबसे बड़ा शौक नहीं यह होता है कि हम कभी नहीं गिरते, बल्कि हम हर बार गिरकर उठते हैं।– नेल्सन मंडेला
जीवन ने मुझे सिखाया है कि पैसा ज़रूरी है, लेकिन यह सब कुछ नहीं है। क्योंकि, अगर मेरे पास दुनिया का सारा पैसा है, लेकिन सुकून से बिताने के लिए समय नहीं है, तो इसका क्या फायदा?
जितना वक़्त हम किसी के साथ बिताते है, उतना ज्यादा हम उसको जान जाते है। पर ज़िंदगी का तो यही उसूल है, कोई साथ रहता है तो कोई तन्हा छोड़ जाते है।
जीवन शैलीयों में नही बंटा. वो डरावना है, रोमांटिक है, दुखद है, हास्यपूर्ण है, विज्ञान कथा है, जासूसी उपन्यास है. और जानते हैं, इसमें थोड़ी सी अश्लीलता भी है अगर आप भाग्यशाली हों - एलेन मूर